Translate
Dr. B. R. Ambedkar
School Detail Banner School Detail Banner

School of Languages and Literature

Dean Photo
DEAN
Prof. Ram Pal Gangwar
Dean of School

Dean's Message

भाषा एवं साहित्य विद्यापीठ की परंपरा ज्ञान, संवेदना और संस्कृति के गहन अध्ययन से
जुड़ी हुई है। यह विद्यापीठ केवल भाषाओं का शिक्षण केंद्र नहीं है, बल्कि साहित्य और
समाज के बीच सेतु का भी कार्य करता है। हिंदी एवं अंग्रेज़ी विभाग के संचालन के साथ-
साथ संस्कृत, उर्दू और अन्य विदेशी भाषाओं के विभाग भी प्रस्तावित हैं, जिससे बहुभाषी
और बहुसांस्कृतिक दृष्टिकोण को बढ़ावा मिले।
विद्यापीठ की परंपरा यह है कि:

  •  भाषा और साहित्य को समाज की विविधता और परंपराओं से जोड़ा जाए।
  •  तुलनात्मक अध्ययन के माध्यम से विभिन्न भाषाओं के साहित्यिक आयामों को समझा जाए।
  •  परंपरागत अनुसंधान से आगे बढ़कर संस्कृति के अनछुए पहलुओं पर शोध किया जाए।
  •  विद्यार्थियों में आलोचनात्मक दृष्टि, रचनात्मकता और मानवीय संवेदनाओं का विकास हो।
  •  राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के अनुपालन को सुनिश्चित करते हुए नवाचार, कौशल,रोजगारोन्मुखता और उद्यमिता जैसे परिणाम आधारित व शैक्षिक पाठ्यक्रमों को प्राथमिकता प्रदान किए जाने का प्रयास ।
  • विकसित भारत @2047 की संकल्पना में विद्यापीठ निरंतर अग्रसर।

भाषा और साहित्य की यह परंपरा हमें यह सिखाती है कि शिक्षा केवल ज्ञानार्जन का साधन नहीं, बल्कि समाज और संस्कृति को समझने का माध्यम भी है। विद्यापीठ का यह ध्येय है कि प्रत्येक विद्यार्थी भाषा एवं साहित्य के माध्यम से भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिकता के बीच संतुलन स्थापित करे, और इसके साथ ही वह एक सजग एवं संवेदनशील नागरिक भी बने।

About the School

विश्वविद्यालय के अंतर्गत स्थापित भाषा एवं साहित्य विद्यापीठ शिक्षा एवं समाज के क्षेत्र में महत्तर उद्देश्यों की पूर्ति करता है। इसके अधीन निम्नलिखित विभागों का संचालन प्रस्तावित है- अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, उर्दू एवं अन्य विदेशी भाषाएँ। विद्यापीठ का लक्ष्य भाषा एवं साहित्य के शिक्षण के माध्यम से अध्येताओं में ज्ञान एवं संवेदना का विकास एवं विस्तार करना है। उच्चतर शिक्षा को केंद्र में रखते हुए विद्यापीठ की संकल्पना का यह प्रधान ध्येय है कि भाषाओं के शिक्षण में अंतर-अनुशासनिक शिक्षण को महत्व दिया जाय एवं उनकी प्रकृति को समावेशी बनाया जाय। विद्यापीठ विभिन्न भाषाओं के साहित्य के बीच तुलनात्मक शिक्षण एवं शोध को बढ़ावा देता है। इनके साथ ही साथ विद्यापीठ भाषा एवं साहित्य के क्षेत्र में उच्चस्तरीय शोध को अवधारित, विकसित एवं परिमार्जित करता है। भाषा एवं साहित्य विद्यापीठ परम्परागत अनुसंधान से भिन्न समाज एवं संस्कृति के अप्रकाशित, अनछुए पहलुओं पर अनुसन्धान कार्य को भी प्रोत्साहित करता है। वर्तमान में विद्यापीठ के अंतर्गत हिंदी विभाग का संचालन हो रहा है। शीघ्र ही अन्य विभागों को स्थापित किये जाने की भी सम्भावना है।