Translate
Dr. B. R. Ambedkar
Activity Banner Activity Banner

Activity

बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में ‘परीक्षा पे चर्चा 2022’ का भव्य आयोजन

बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ में
परीक्षा पे चर्चा 2022 का आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।
विश्वविद्यालय के चार से अधिक प्रमुख स्थानों पर इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया,
जिसमें भारी संख्या में छात्र-छात्राओं ने एकत्रित होकर माननीय प्रधानमंत्री
श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणादायी वचनों को सुना।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया कि कोई भी विद्यार्थी इस महत्वपूर्ण संवाद से वंचित न रहे।
इसके लिए कार्यक्रम से कुछ दिन पूर्व ही विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना अपलोड कर दी गई थी
और सभी मुख्य भवनों के बाहर बैनर लगाकर छात्रों को कार्यक्रम में उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया था।

विवरण स्थान / संख्या
मुख्य आयोजन स्थल श्री अटल बिहारी वाजपेयी सभागार (लगभग 1100 छात्र)
अन्य प्रमुख स्थल अम्बेडकर अध्ययन विद्यापीठ एवं विभागीय सभागार
ऑनलाइन भागीदारी YouTube लाइव के माध्यम से 800+ छात्र
प्रमुख उपस्थिति माननीय कुलपति महोदय, कुलानुशासक, निदेशक (संगणक केंद्र) एवं अन्य अधिकारी

जो छात्र ऑनलाइन कक्षाएं कर रहे थे, उनके लिए कंप्यूटर सेंटर द्वारा कार्यक्रम का लाइव ब्रॉडकास्ट प्रसारित किया गया।
विश्वविद्यालय की वेबसाइट
www.bbau.ac.in

पर उपलब्ध कराए गए YouTube लिंक के माध्यम से दूर-दराज के छात्रों ने भी प्रधानमंत्री जी के अनमोल वचनों का लाभ उठाया।

कार्यक्रम का आधिकारिक वीडियो

▶ Pariksha Pe Charcha 2022 – Official Link

वीडियो अवधि: 02:33:38 | प्रधानमंत्री जी का संबोधन छात्रों के लिए एक मार्गदर्शक