Translate
Dr. B. R. Ambedkar
Hindi Cell Banner Hindi Cell Banner

Hindi Cell

University Overview

हिन्दी प्रकोष

हिंदी प्रकोष का गठन संवैधानिक प्रावधानों एवं राजभाषा अधिनियम 1963 व राजभाषा नियम 1976 के तहत राजभाषा संबंधी प्रावधानों को लागू करने के लिए भारत सरकार के प्रत्येक विभागों, कार्यालयों, स्वायत्तशासी संस्थानों एवं उपक्रमों में अनिवार्य है। राजभाषा के इसी प्रावधान के अनुपालन में भारत सरकार ने प्रत्येक केंद्रीय विश्वविद्यालयों में हिंदी प्रकोष का गठन किया गया है।

विश्वविद्यालय में हिंदी प्रकोष का गठन राजभाषा नीति के अनुपालन एवं राजभाषा के संबंध में भारत सरकार के आदेशों को लागू करने के उद्देश्य से किया गया है। इस दिशा में हिंदी प्रकोष द्वारा अनेक कदम उठाए गए हैं जैसे–

  • हिंदी प्रगति के प्रतिशत को बढ़ाना
  • राजभाषा अधिनियम 1963 के धारा 3(3) का अनुपालन
  • राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक
  • तिमाही हिंदी कार्यशाला, गोष्ठी का आयोजन
  • राजभाषा विभाग को तिमाही प्रगति रिपोर्ट का ऑनलाइन प्रेषण
  • हिंदी में कार्य को बढ़ावा देने के लिए कंप्यूटर पर यूनिकोड को इंस्टाल करना
  • हिंदीतर भाषी कर्मी को हिंदी प्रशिक्षण की व्यवस्था करना

हिन्दी प्रकोष में नियुक्तियां

डॉ बलजीत कुमार श्रीवास्तव सहायक निदेशक राजभाषा
श्रीमती सत्या दीक्षित, कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी

हिन्दी प्रकोष के कार्य

राजभाषा कार्यान्वयन से सम्बन्धित कार्य–

  • हिन्दी त्रैमासिक प्रगति रिपोर्ट का ऑनलाइन प्रेषण।
  • विभागों, कार्यालयों से त्रैमासिक हिंदी प्रगति रिपोर्ट प्राप्त करना एवं उसे संकलित कर मानव संसाधन विकास मंत्रालय एवं राजभाषा विभाग को ऑन लाइन भेजना।
  • मंत्रालय द्वारा राजभाषा से सम्बन्धित मांगी गई सूचना का प्रेषण करना।
  • विभागीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित करना एवं उसमें राजभाषा कार्यान्वयन सम्बन्धी विषयों पर चर्चा करना।
  • राजभाषा कार्यान्वयन हेतु कुलपति महोदय के अनुमोदन से आदेश जारी करना एवं अनुपालन की मॉनिटरिंग करना जैसे– धारा 3(3) का अनुपालन एवं सभी नामपट्ट, साइनेज, मोहर आदि को द्विभाषी करना।
  • सभी कम्प्यूटरों पर हिंदी में कार्य करने के लिए यूनिकोड उपलब्ध कराना।
  • सरल शब्दावली का ईमेल के माध्यम से प्रेषण करना।
  • दैनिक प्रयोग में आने वाली टिप्पणियों का प्रेषण करना।
  • पत्रावली प्रबंधन हेतु आई.एस.ओ. प्रणाली का प्रयोग किया जा रहा है।
  • हिन्दीतर भाषी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मियों को भारत सरकार के हिंदी शिक्षण योजना के तहत प्रशिक्षण की व्यवस्था करना।
  • नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक में भाग लेना।
  • केन्द्रीय अनुवाद ब्यूरो से अनुवाद में प्रशिक्षण प्राप्त करना।
  • विश्व हिंदी सम्मेलन एवं अन्य सेमिनारों में भाग लेना।

हिन्दी प्रकोष की नवीनतम गतिविधियां

  • विभागीय राजभाषा समिति की बैठक का नियमित आयोजन।
  • इसके साथ ही विश्वविद्यालय में राजभाषा अधिनियम एवं नियम का अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु सभी विभागों को आदेश जारी करना एवं इसके अनुपालन हेतु प्रयास करना।
  • विश्वविद्यालय की हिंदी प्रगति की त्रैमासिक प्रगति रिपोर्ट मानव संसाधन विकास मंत्रालय एवं राजभाषा विभाग को नियमित रूप से डाक एवं ऑनलाइन नियमित रूप से भेजा जाना।
  • विश्वविद्यालय की छमाही पत्रिका “निर्झर” प्रकाशनाधीन है।
  • कार्यशाला / गोष्ठी का नियमित आयोजन है।
  • ई–मेल के माध्यम से यूनिकोड का लिंक भेजकर विश्वविद्यालय के समस्त विभागों / अनुभागों के कम्प्यूटरों पर यूनिकोड संस्थापन सुनिश्चित किया जाना।
  • नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठकों में सक्रिय भागीदारी।
  • दैनिक कार्यों में प्रशासनिक शब्दों के उपयोग हेतु ई–मेल के माध्यम से सरल शब्दावली का समस्त विभागों / अनुभागों में प्रेषण किया गया।
  • प्रत्येक कार्यदिवस पर हिन्दी प्रकोष के सूचना पट्ट पर प्रेरणादायी हिन्दी के अनमोल वचन लिखे जाते हैं।
  • प्रतिवर्ष हिन्दी पखवाड़ा का आयोजन करना।
  • हिन्दीतर भाषी कर्मी को हिन्दी प्रशिक्षण दिलाना।

हिन्दी प्रकोष की नवीनतम गतिविधियां

  • दैनिक कार्यों में प्रयोग होने वाले पत्रों का अनुवाद जैसे– अवकाश, मेडिकल आदि।
  • विश्वविद्यालय के सभी नामपट्ट एवं साइन बोर्ड को द्विभाषी किया जाना।
  • विश्वविद्यालय में प्रशासनिक एवं अन्य कार्यों में प्रयोग किये जाने वाले सभी पत्रों का अनुवाद हिन्दी में किया गया एवं उसे वेबसाइट पर अपलोड किया गया।
  • विश्वविद्यालय की वार्षिक लेखा रिपोर्ट का अनुवाद (प्रत्येक वर्ष लगभग 100 पृष्ठ)।
  • विश्वविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट का अनुवाद (प्रत्येक वर्ष लगभग 400 पृष्ठ)।
  • विश्वविद्यालय की विभिन्न सामग्रियों का प्रत्येक वर्ष लगभग 40 पृष्ठ का अनुवाद हिन्दी में किया गया।
  • विश्वविद्यालय की वेबसाइट को हिन्दी में किया गया।
  • समय–समय पर विभिन्न पॉवर प्वाइंट प्रस्तुतिकरण हेतु तीन माह में लगभग 70 स्लाइड का हिन्दी में अनुवाद किया गया।
  • कुलपति महोदय के 4 पुस्तकों का अनुवाद हिन्दी में किया।
  • परीक्षा अनुभाग एवं अन्य विभागों एवं अनुभागों से आने वाली सामग्री का अनुवाद हिन्दी में किया जाना।
  • विभिन्न कार्यक्रमों की सामग्री का अनुवाद हिन्दी में होना।